कभी कभार

Articles

कभी कभार

कभी कभार कोशिश कीजिए
बिना ए सी के रहने की
या बिना पंखे के भी थोड़ा समय गुजारिए
या सर्दी का मौसम है तो
बिना हीटर के भी रहने की कोशिश कीजिए जनाबेआली

हम आदि हो रहे हैं वातानुकूलित जगह में रहने के
तो अगर ग्रीष्म ऋतु है, पसीना कैसे आएगा
हमारे शरीर को भी तो थोड़ा सा काम करने दीजिए
कभी कभार
यकीन मानिए
हमारी तंदरुस्ती और बढ़ेगी
यदि हम अपने शरीर के थर्मोस्टेट को काम करने का मौका देंगे

यदि हम पतले हैं
तो थोड़ा मासपेशियों को बल मिलेगा
और अगर मोटापा है जरा
पसीने से फायदा ही प्राप्त होगा

सर्दी में हीटर तो कम से कम ही चलाया जाए
आजकल देखा जाए तो छोटे बच्चे और जवान भी वातानुकूलित परिसर के आदि हो रहे हैं
हीटर की जगह शरीर को चलाया जाए
बिजली की भी बचत
पर्यावरण को भी लाभ।