ऊपर वाले

Articles

ऊपर वाले

ऊपर वाले के दर्शन करने हैं
बहुत आसान भी है अगर आप चाहें तो
कोई बहुत ज्यादा मंतर नहीं पढ़ने
कोई बहुत ज्यादा नमाज की जरूरत भी नहीं
ना जाना काशी मथुरा वृन्दावन
ना मक्का मदीना

बस थोड़ी देर बैठ तो जाओ
आराम से
प्रकृति की छठा तो देख लो जरा
भूल जाओ मोबाइल फोन थोड़ी देर
कोई आसमान नहीं टूटेगा
थोड़े से पक्षी उड़ते हुए दिखेंगे आपको
कबूतर तोते चील मैना
या कोई बिल्ली डरते हुए निकलेगी
या कोई बादल तुम्हे देखेगा और बोलेगा
कि आज इसे क्या हो गया
बड़े आराम और इत्मिनान से बैठा है
लगता है तबियत ठीक नहीं है
आज भागा दौड़ी क्यों नहीं
कोई लॉटरी हाथ लग गई है क्या

सूरज के कई रंग भी देखेंगे आप
क्योंकि सुबह दोपहर और शाम के अलग अलग रंग होते हैं जनाब
हजारों रंग अलग अलग हैं प्रकृति के
जो हमने कभी ना देखे इतने गौर से
ऐसे ही पलों में हमें समझ आएगी ऊपर वाले की लीला
दर्शन भी महसूस करेंगे हम सौ फीसदी
और हम सोचेंगे कि कहा भाग रहे थे हम बेवजह बेतहाशा।