मेरा ख्याल है कि अब आप तैयार हैं शांति अथवा प्रकृति ध्यान के लिए
बहुत ही छोटी सी विधि है, इतनी छोटी कि कई तो मानते नहीं, या जानने के बाद करते ही नहीं, और ये एक बहुत बड़ी भूल है, क्योंकि इससे बड़ी कला, या यूं कहें कि इससे बड़ा जादू और कुछ नहीं इसके समक्ष
तो शुरू करें, करना केवल ये है कि एकांत में, अकेले में कहीं बैठना है आराम से विराजमान होना है प्रकृति के आस पास
कहीं पेड़ के आसपास
या छत पर
या पार्क में
क्योंकि प्रकृति पर्यावरण में जो सुंदरता है, और कहीं नहीं
और प्रकृति का आनंद लेना बस
कोई विचार आता है मन में
उसे आने जाने दें
आप थोड़ा सोच भी सकते हैं
किसी भी समस्या पर
समस्या एक हो या दस
या दस हजार
बस बैठे रहना है आराम से
ज्यादा से ज्यादा एक घंटा
एक घंटे से ऊपर कभी नहीं
कर के तो देखिए
दो चार दिन
या जब भी समय मिले
कोई जाप नहीं करना
कोई मंत्र नहीं
और क्या चाहिए
लेकिन मैं फिर कहूंगा
इसमें है जादू, करिश्मा
जो आपको दो चार दिन में ही चकित कर देगा
आपको इतना फायदा महसूस होगा
पर वादा करें, इसे थोड़ा सा आप जरूर करेंगे
जब भी समय मिले..........